भारत

चुनावी नतीजों के बाद एक्शन मोड में पंजाब सरकार, CM मान की अहम बैठक

निकाय चुनाव नतीजों के बाद पंजाब में आज अहम कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई प्रशासनिक और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Punjab Cabinet Meeting || Bhagwant Mann || Punjab Government || Punjab Cabinet ||Municipal Election Results: पंजाब में निकाय चुनावों के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी, जिस पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।

क्या है पूरा कार्यक्रम

जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक 30 मई को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास, सेक्टर-2, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। बैठक को लेकर सभी मंत्रियों को उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

क्या होंगे प्रस्ताव?

सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों, प्रशासनिक मामलों और जनहित से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन चुनावी परिणामों के बाद होने वाली इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: नोएडा में तकनीकी गड़बड़ी से CUET परीक्षा रद्द, छात्रों ने लगाए NTA के खिलाफ नारे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »