SIR Phase 3 || Voter List Update || Election Commission || Voter List 2026 || Election Commission Schedule: देशभर में मतदाता सूची को अपडेट और अधिक सटीक बनाने की दिशा में चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। कई राज्यों में इस प्रक्रिया को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। यह अभियान 30 मई से शुरू होकर अलग-अलग राज्यों में चरणबद्ध तरीके से चलेगा। जनगणना और SIR की समय सिमा चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार SIR की समय-सारणी राष्ट्रीय जनगणना से जुड़े कार्यों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि दोनों प्रक्रियाओं में समन्वय बना रहे। आयोग का कहना है कि इस चरण के पूरा होने के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य लगभग समाप्त हो जाएगा। इन प्रदेशोंमें नहीं होगा अभी SIR हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को फिलहाल इस चरण से बाहर रखा गया है। आयोग ने बताया कि इन क्षेत्रों में जनगणना के अगले चरण और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बाद में अलग कार्यक्रम जारी किया जाएगा। 30 मई से 15 सितंबर तक 30 मई से ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में अभियान शुरू होगा। इसके बाद जून और सितंबर तक विभिन्न राज्यों में यह प्रक्रिया लागू की जाएगी। दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड और मेघालय जैसे राज्यों में यह 30 जून से शुरू होगी, जबकि त्रिपुरा में 15 सितंबर से इसकी शुरुआत होगी। 7 अक्टूबर तक होगा समापन चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस विशेष पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। ऐसे में आने वाले चुनावों से पहले मतदाता रिकॉर्ड को दुरुस्त करने की दिशा में यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ये भी पढ़ें: चुनावी नतीजों के बाद एक्शन मोड में पंजाब सरकार, CM मान की अहम बैठक