Rabri Devi || Lalu Yadav || RJD || Patna || Government House || Bihar News: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राज्य सरकार के बीच सरकारी आवास को लेकर विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। भवन निर्माण विभाग ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने के लिए राबड़ी देवी को तीसरी बार नोटिस जारी किया है। विभाग का कहना है कि यह आवास अब पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। नोटिस मिलने के बाद राबड़ी देवी ने दो टूक कहा कि वह किसी भी कीमत पर यह आवास खाली नहीं करेंगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार चाहे तो फोर्स बुलाकर बंगला खाली करवा ले। क्या है पूरा मामला सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, नवंबर 2025 में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया गया था। इसके बावजूद उनका परिवार अब भी 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रह रहा है। विभाग का दावा है कि पिछले कई महीनों से उन्हें नया आवास ग्रहण करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह बंगला राजनीतिक रूप से भी खास महत्व रखता है। लालू परिवार करीब दो दशकों से यहां रह रहा है और इसे राष्ट्रीय जनता दल की राजनीति का प्रमुख केंद्र माना जाता रहा है। कब करेंगी रेवड़ी देवी बंगला खाली? हाल के महीनों में आवास विवाद के साथ परिवार के भीतर मतभेदों की चर्चाएं भी सामने आईं। इसी बीच सरकार की ओर से जारी नए नोटिस ने इस मुद्दे को फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार अगला कदम क्या उठाती है और क्या राबड़ी देवी वास्तव में बंगला खाली करती हैं या यह विवाद और बड़ा राजनीतिक रूप लेता है। ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की ऑटो ड्राइवरों संग बातचीत, पार्क में बैठकर किया लंच और सुनी CNG-पेट्रोल कीमतों से जुड़ी परेशानियां