विदेश

म्यांमार के राष्ट्रपति का 5 दिवसीय भारत दौरा, 1 जून को पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग पांच दिवसीय भारत दौरे पर बोधगया पहुंचे। पीएम मोदी से मुलाकात सहित व्यापार, सुरक्षा, कनेक्टिविटी और रणनीतिक सहयोग पर अहम चर्चा होगी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Myanmar President India Visit || Min Aung Hlaing ||  India Myanmar Relations || Bodh Gaya Visit || PM Modi Meeting: म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 30 मई से 3 जून 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। यह उनकी वर्तमान पद पर भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और व्यापार जगत के प्रमुख नेता शामिल होंगे।

यात्रा का कार्यक्रम

30 मई 2026: राष्ट्रपति बोधगया पहुंचेंगे
1 जून 2026: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-म्यांमार के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान एक व्यापार मंच (Business Forum) में भी भाग लेंगे।
2 जून 2026: मुंबई का दौरा करेंगे, जहां व्यापार-उद्योग से जुड़ी बैठकें और विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे।
यात्रा 3 जून तक चलेगी।

ज्ञात हो, राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग मूल रूप से 1 जून को ‘इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस समिट’ में भाग लेने वाले थे, लेकिन अब वे पूर्ण आधिकारिक यात्रा पर भारत आ रहे हैं।

रणनीतिक महत्व

उल्लेखनीय है कि म्यांमार भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर (SAGAR)’ नीतियों के केंद्र में है। दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस यात्रा से दोनों पड़ोसी देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को नई गति और गहराई मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी हमले के बाद भड़का ईरान, UN सुरक्षा परिषद से लगाई गुहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »