उत्तर प्रदेशनोएडा

70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर चेहरे पर काटा

ग्रेटर नोएडा में 70 वर्षीय महिला से पड़ोसी ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर चेहरे पर काटा और मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Greater Noida || Rape Attempt || Elderly Woman || Crime News || UP News: ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति देर रात दीवार फांदकर घर में घुसा और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के चेहरे पर काट लिया और मारपीट कर मौके से फरार हो गया।

पड़ोस में रहने वाला ही है आरोपी

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब महिला घर में अकेली सो रही थी। उसका बेटा और बहू किसी काम से बाहर गए हुए थे। देर रात करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाला करीब 60 वर्षीय आरोपी नशे की हालत में घर में घुस आया। आरोप है कि उसने बुजुर्ग महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाते हुए विरोध किया तो आरोपी हिंसक हो गया। उसने महिला के मुंह पर काट लिया और घूंसा मार दिया, जिससे उसका एक दांत टूट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

पुलिस ने दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही महिला का बेटा घर पहुंचा और घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। कैलाश नाथ ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: सिग्नल ठीक करते वक्त मौत का झटका! टॉवर से गिरकर नेटवर्क इंजीनियर की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »