उत्तर प्रदेशनोएडा

सिग्नल ठीक करते वक्त मौत का झटका! टॉवर से गिरकर नेटवर्क इंजीनियर की दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा में मोबाइल टॉवर पर सिग्नल चेक कर रहे नेटवर्क इंजीनियर की सेफ्टी बेल्ट टूटने से गिरकर मौत हो गई। हादसा रबूपुरा क्षेत्र के चांदपुर गांव में हुआ।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Greater Noida Accident || Network Engineer Death || Mobile Tower Fall || Uttar Pradesh Crime: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल टॉवर पर काम कर रहे एक नेटवर्क इंजीनियर की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। इंजीनियर टॉवर पर चढ़कर नेटवर्क सिग्नल की जांच कर रहा था, तभी अचानक उसकी सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा।

कैसे हुआ हादसा

हादसा रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में शुक्रवार को हुआ। मृतक की पहचान फिरोजाबाद निवासी 30 वर्षीय शांतनु के रूप में हुई है, जो एक निजी मोबाइल नेटवर्क कंपनी में इंजीनियर था। बताया जा रहा है कि इलाके में नेटवर्क खराब होने की शिकायत मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शांतनु टॉवर पर तकनीकी जांच कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और सेफ्टी बेल्ट खुलने से वह सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

डॉक्टरों ने दिया जवाब

साथियों ने तुरंत पुलिस की मदद से घायल इंजीनियर को कासना स्थित जिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: आधी रात गोलियों की गूंज से दहला ग्रेटर नोएडा! घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »