उत्तर प्रदेशनोएडा

आधी रात गोलियों की गूंज से दहला ग्रेटर नोएडा! घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। CCTV में वारदात कैद हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को पिस्टल और कारतूस समेत गिरफ्तार किया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Greater Noida News || Firing Incident || Pistol Recovered || UP Crime News: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में आधी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

मामला मायचा गांव का है, जहां 26 मई की रात बदमाशों ने घर को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। पीड़ित अनिल के मुताबिक आरोपी सुमित भाटी और भोलू भाटी स्कॉर्पियो से पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फायरिंग के दौरान घर के गेट और दीवारों पर कई गोलियां लगीं। परिवार ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई।

आरोपी हुए गिरफ्तार

पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी खुलेआम फायरिंग करते नजर आए। शिकायत मिलने के बाद दादरी पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मायचा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: नोएडा में पार्किंग संकट का नया समाधान! 3 सेक्टरों में बनेगी हाईटेक पजल पार्किंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »