Noida News || Puzzle Parking || Parking Projects || Revenue: नोएडा में बढ़ती पार्किंग समस्या से राहत दिलाने के लिए प्राधिकरण अब हाईटेक पजल पार्किंग बनाने जा रहा है। सेक्टर-15, 62 और 124 में जून से निर्माण कार्य शुरू होगा। इन तीनों इलाकों में सड़क किनारे अवैध पार्किंग और जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। एक बार में 300 से ज्यादा वाहन होंगे खड़े प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक तीनों स्थानों पर 300 से अधिक वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी। कम जगह में ज्यादा वाहन पार्क करने के लिए आधुनिक पजल पार्किंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सिस्टम में एक कार पार्क करने में करीब 3 से 6 मिनट का समय लगेगा। सेक्टर-63 में पजल पार्किंग का काम पहले ही शुरू हो चुका है और इसे जुलाई तक आम लोगों के लिए खोले जाने की संभावना है। इन परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है और कंपनियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पजल पार्किंग से होगी बढ़िया कमाई नोएडा प्राधिकरण को इन पार्किंग परियोजनाओं से अच्छा राजस्व मिलने की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक एक पजल पार्किंग से सालाना करीब 36 लाख रुपये की कमाई हो सकती है। इसके अलावा डिजिटल और नॉन-डिजिटल विज्ञापनों से भी आय होगी। प्राधिकरण का मानना है कि इन हाईटेक पार्किंग सुविधाओं से ट्रैफिक दबाव कम होगा और लोगों को पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ये भी पढ़ें: ऑटो में घूमकर करते थे रेकी, फिर बंद घरों पर बोलते थे धावा! ग्रेटर नोएडा में 4 शातिर चोर गिरफ्तार