Greater Noida Theft || Auto Reky Gang || Police Arrest || UP Crime: ग्रेटर नोएडा में बंद घरों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोरी गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। सूरजपुर थाना पुलिस ने गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद की है। क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक आरोपी दिन और रात में ऑटो में बैठकर सेक्टरों और सोसायटियों की रेकी करते थे। वे ऐसे घरों को चिन्हित करते थे जहां लोग बाहर गए हों या मकान बंद पड़े हों। मौका मिलते ही गिरोह के सदस्य ताला तोड़कर घर में घुस जाते और लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर फरार हो जाते। चोरी के दौरान दो आरोपी ऑटो में निगरानी करते थे, जबकि बाकी सदस्य वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद सभी आरोपी उसी ऑटो से मौके से भाग निकलते थे। एक दर्जन से ज्यादा चोरी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संभल निवासी प्रदीप, शिव कुमार, वीरेश उर्फ वीरू और सूरज उर्फ बंता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरोह ने ओमिक्रॉन-3 समेत कई इलाकों में एक दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.65 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी की चेन, अंगूठियां, नोज पिन समेत बड़ी मात्रा में ज्वेलरी और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य अपराधों की भी जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: जहरीली हवा से घुट रहा ग्रेटर नोएडा! देश का सबसे प्रदूषित शहर बना, AQI पहुंचा 329