भारत

CBSE का बड़ा अपडेट, 12वीं री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया की नई तारीख का हुआ ऐलान

CBSE ने 12वीं री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया की नई तारीख घोषित कर दी है। पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल अब 1 जून 2026 से शुरू होगा, जहां छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Education News || CBSE Update || Class 12th || Re-evaluation || Verification Process: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने साफ किया है कि पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल अब 1 जून 2026 से शुरू होगा। इसी पोर्टल के जरिए छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन, स्कैन कॉपी और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

क्या था पूरा मामला

पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि यह प्रक्रिया 29 मई से शुरू होगी, लेकिन अब CBSE ने तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों का हवाला देते हुए तारीख आगे बढ़ा दी है। बोर्ड का कहना है कि छात्रों को बिना किसी परेशानी के सुविधा देने के लिए यह फैसला लिया गया है। CBSE के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखने और सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के बाद ही पोर्टल चालू किया जाएगा।

क्या है अबका नया अपडेट

बोर्ड ने छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 11 8004 और ईमेल आईडी [resultcbse2026@cbseshiksha.in (mailto:resultcbse2026@cbseshiksha.in) भी जारी की है। फीस की बात करें तो मार्क्स वेरिफिकेशन और स्कैन कॉपी के लिए प्रति विषय 100 रुपये शुल्क तय किया गया है। वहीं री-इवैल्यूएशन के लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 25 रुपये देने होंगे। CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि री-इवैल्यूएशन में किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो उससे लिया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: NEET 2027 होगा ऑनलाइन या नहीं? पेपर लीक विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट में NTA का बड़ा खुलासा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »