मनोरंजन

9 करोड़ के केस पर बोले राजपाल यादव: “मुश्किलें कितनी भी हों, हार नहीं मानूंगा”

चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है और वे मुश्किल वक्त में हार मानने वाले नहीं हैं।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Rajpal Yadav|| Delhi High Court|| Bollywood : बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव पिछले कुछ समय से 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में कानूनी झंझटों में फंसे रहे। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट से इंटरिम जमानत मिलने के बाद वो तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से रिहा होते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की और मुश्किल हालात से मुकाबला करने की अपनी मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई।

भावुक हुए राजपाल यादव, बोले- जनता का प्यार ही मेरी ताकत

राजपाल यादव ने बहुत ही भावुक अंदाज में जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “मुझे बॉलीवुड में लगभग 30 साल हो गए हैं। इस समय में, देश के हर बच्चे-बच्चे ने मुझे अपना प्यार और समर्थन दिया है, जिसकी वजह से मैं 200 से 250 फिल्मों में काम कर सका। देश के हर नागरिक का मेरे दिल में एक खास स्थान है।” उन्होंने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया कि इस मुश्किल कानूनी लड़ाई के दौरान हिम्मत हारना या मैदान छोड़ना तो ख्याल में भी नहीं आ सकता।

पूरा मामला क्या है?

यह विवाद साल 2010-12 से शुरू हुआ था, जब राजपाल यादव ने अपनी पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ को बतौर निर्देशक बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। समय गुजरने के साथ ब्याज और पेनाल्टी लगने से यह रकम करीब 9 करोड़ रुपये हो गई। जब इस राशि को चुकाने के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए, तो उनके खिलाफ कानूनी केस दर्ज किया गया। फिलहाल, कोर्ट से राहत मिलने के बाद, उन्होंने डिजिटल दुनिया में एक नया सफर शुरू किया है और अपना यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया है।

ये भी पढ़े : मुझसे एलियंस ने संपर्क किया था’, रणवीर अल्लाहबादिया का अजीबोगरीब दावा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »