उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका’ का आज होगा भव्य उद्घाटन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी करेंगे उद्घाटन

लखनऊ में ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का आज लोकार्पण होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। यह स्थल नौसेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित होगा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Nausena Shaurya Vatika || INS Gomati || Rajnath Singh || CM Yogi || Lucknow Tourism || indian Navy: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज देश की नौसेना के पराक्रम और गौरव को समर्पित ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का भव्य लोकार्पण होने जा रहा है। इस खास परियोजना का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

भारतीय नौसेना की जीवंत झलक

सीजी सिटी में विकसित इस वाटिका को केवल एक पार्क नहीं, बल्कि भारतीय नौसेना के शौर्य, तकनीकी क्षमता और बलिदान की जीवंत झलक के रूप में तैयार किया गया है। यहां रिटायर्ड युद्धपोत INS गोमती को मुख्य आकर्षण के रूप में स्थापित किया गया है, जो पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण बनेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार देर शाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए तथा निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।

सरकार की ओर से खास गिफ्ट

मंत्री ने कहा कि यह वाटिका सैनिकों के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि देने का प्रयास है और इसे राजधानी वासियों के लिए सरकार की ओर से एक विशेष उपहार माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, पर्यटन उद्योग वेदपति मिश्रा, यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार सिंह, नौसेना के कमांडर विशाख जी और नौसेना के कमोडोर एस दुरई बाबू भी मौजूद रहे।

यह वाटिका जल्द ही लखनऊ को एक नए प्रमुख पर्यटन और गौरव केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की ओर बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: CBSE का बड़ा अपडेट, 12वीं री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया की नई तारीख का हुआ ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »