उत्तर प्रदेशनोएडा

Noida Authority: चंद्रशेखर का बड़ा दावा! सफाई कर्मचारियों के अधिकारों में गड़बड़ी, जांच की उठी मांग

नोएडा प्राधिकरण में सफाई कर्मचारियों के हक को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। कहा गया है कि काम के दौरान उनके साथ अनदेखी और गड़बड़ी हो रही है। अब इस पूरे मामले में जांच और कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

Reported by India Headlines and edited by Tanvi Pandey

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण में तैनात GM एसपी सिंह पर चंद्रशेखर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक लिखित शिकायत भेजी है, जिसमें कई अनियमितताओं की बात कही गई है।

श्रम अधिकारों ने लगाया आरोप

शिकायत में कहा गया है कि नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के श्रम अधिकारों की अनदेखी हो रही है। आरोप है कि ईएसआई, पीएफ और ग्रेच्युटी जैसी जरूरी सुविधाओं का लाभ कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है।

कर्मचारियों को नहीं मिला लाभ

यह भी आरोप लगाया गया है कि जो सफाई कर्मचारी पिछले 10 से 15 सालों से लगातार काम कर रहे हैं, उन्हें अब तक ईएसआई, पीएफ, ग्रेच्युटी और अन्य सरकारी सुविधाओं का कोई लाभ नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बताई जा रही है।

ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत

चंद्रशेखर ने यह भी आरोप लगाया है कि एसपी सिंह की कथित मिलीभगत ठेकेदारों के साथ है और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ सकते हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी पढ़े : Noida Metro Expansion News: 900 करोड़ प्रोजेक्ट से जाम राहत, दिल्ली-गाजियाबाद सफर आसान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »