T20 World Cup 2026: भारतीय महिला टीम ने विश्व कप 2026 के अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। बर्मिंघम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए, जबकि जवाब में पाकिस्तानी टीम 106 रन पर बिखर गई। शुरुआती झटकों के बाद मंधाना-हरमनप्रीत ने संभाली पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी की शुरुआत तेज़ करी, लेकिन शुरुआती विकेट भी जल्दी गिर गए। शेफाली वर्मा ने 6 रनो की पारी खेली और जेमिमा रोड्रिग्स 1 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बीच 91 रनो की अहम साझेदारी हुई। मंधाना ने खेली दमदार पारी स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं हरमनप्रीत कौर ने दूसरे छोर से पारी संभाली और 35 गेंदों में 36 रन का योगदान दिया। ऋचा घोष ने भी साथ निभाते हुए तेज बल्लेबाजी की और 17 गेंदों पर 34 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने नाबाद 12 रन बनाए। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट गवाकर 170 रन बनाए। 171 रन के लक्ष्य के सामने नहीं टिक सका पाकिस्तान 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान पर पकड़ बनाए रखी। पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने 41 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। पूरी टीम 106 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने झटके पांच विकेट दीप्ति शर्मा भारतीय टीम की जीत की हीरो रहीं। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 10 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। श्री चरणी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। शेफाली वर्मा को भी एक सफलता मिली। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की दजिया उदा दी। भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ भारत का 170/6 का स्कोर महिला टी20 विश्व कप में उसका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। यह महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है। हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया। वह महिला टी20 विश्व कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने 762 रन बनाकर पूर्व कप्तान मिताली राज के 726 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। टॉस के समय नहीं हुआ हैंडशेक टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमों की महिला कप्तानों के बीच ऐसा देखने को मिला। हालांकि, हरमनप्रीत ने पहले ही कहा था कि टीम का पूरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है। ये भी पढें: T20 WC: क्या इस बार भारतीय महिला टीम रचेगी इतिहास? 12 टीमों की जंग में ट्रॉफी पर नजरें