T20 WC: इंग्लैंड 2026 महिला T20 विश्व कप की मेज़बानी करेगा । पहली बार 2009 के बाद इंग्लैंड में यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने 2009 में पहली बार महिला T20 विश्व कप जीता था। 2024 मे न्यूज़ीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 32 रनों से हराकर ख़िताब अपने नाम किया था। जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया भी खिताब के मजबूत दावेदार हैं। 12 टीमें, दो ग्रुप और राउंड-रॉबिन फॉर्मेट टूर्नामेंट में कुल बारह टीमें हिस्सा लेंगी। इन सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, और खेल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें खेल रही हैं, जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड,पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं। इसके साथ ही मेजबान कर रही इंग्लैंड भी प्रतियोगिता मई भाग लेगी। नीदरलैंड्स भी पहली बार महिला T20 विश्व कप में अपना खेल दिखाने उतरेगी। इंग्लैंड के 7 बड़े मैदानों पर मुकाबले इंग्लैंड के सात बड़े मैदान पर खेले जाएंगे T20 विश्व कप के मुकाबले जिनमें एजबेस्टन, लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड जैसे बड़े स्टेडियम शामिल हैं। फाइनल लॉर्ड्स में और सेमीफाइनल द ओवल में खेला जाएगा। इनाम राशि ICC ने इस बार 8.76 मिलियन डॉलर का ईनाम घोषित किया है। विजेता टीम को $2.34 मिलियन मिलेंगे। टूर्नामेंट मे भारत बनाम पाकिस्तान पर सबकी नज़रे तिकी होंगी। नियम और रिज़र्व डे का प्रबंध मैच टाई होने पर सुपर ओवर खेला जाएगा, और आवश्यकता पड़ने पर दोबारा खेला जा सकता है। ग्रुप स्टेज में कम से कम 5-5 ओवर का खेल अनिवार्य है , और नॉकआउट में 10-10 ओवर का खेल चाहिए। सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिज़र्व डे का प्रयोजन किया गया है; जरूरत पड़ने पर फाइनल मैच मे 150 मिनट तक अतिरिक्त समय दिया जाएगा। ये भी पढें: भारतीय शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर