उत्तर प्रदेशबाँदा

प्रेम प्रसंग में दर्दनाक मोड़, थाने में पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट

बांदा के थाना बदौसा में काउंसलिंग के दौरान पिता ने 19 वर्षीय बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई, आरोपी हिरासत में है।

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के थाना बदौसा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। 19 वर्षीय युवती की बरामदगी के बाद थाने में हुई काउंसलिंग के दौरान उसके पिता ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 18 मई को युवती के अपहरण की सूचना पर थाना बदौसा में मामला दर्ज किया गया था। प्रेम प्रसंग में घर से गई 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने 12 जून 2026 को सकुशल बरामद कर थाने लाया गया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। इसी दौरान बातचीत के बीच अचानक युवती के पिता ने उस पर पेट में धारदार हथियार से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दी जानकारी

घटना के बाद मृतका की मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसपी बांदा पलाश बंसल ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे प्रकरण में विधिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढें: Jail Administration: पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने संदिग्ध परिस्थितियों में किया सुसाइड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »