नोएडा

BSP (Bahujan Samaj Party): बसपा का बड़ा एक्शन, गौतमबुद्ध नगर से सतवीर नागर को पार्टी से निकाला

BSP (Bahujan Samaj Party): लोकसभा चुनाव के बाद मायावती का अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख; पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में की गई कार्रवाई, जिला अध्यक्ष ने जारी किया निष्कासन पत्र।

Reported by India Headlines and edited by Kashish Solanki

BSP (Bahujan Samaj Party): बहुजन समाज पार्टी (BSP)  राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर गौतमबुद्ध नगर जिले से एक बड़ी राजनीतिक कार्रवाई की गई है। पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनियंत्रण के गंभीर आरोपों में बसपा ने अपने वरिष्ठ नेता सतवीर नागर को निष्कासित कर दिया है। इस जरूरी निर्णय के बाद राज्य की राजनीति में तेंज हलचल पैदा हो गई है ।

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

बसपा के जिला अध्यक्ष ने एक आधिकारिक पत्र में कहा कि पार्टी को सतवीर नागर के लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिल रही थीं। उन पर इल्ज़ाम लगाया गया है कि वे पार्टी के नियमो से बाहर काम कर रहे थे और गोपनीय गतिविधियों में शामिल थे जो संगठन की छवि को खराब कर रहे थी। चेतावनी देने के बाद भी उनका व्यवहार नहीं बदला, इसलिए यह कठोर निर्णय लिया गया।

​लोकसभा चुनाव के बाद संगठन में फेरबदल का दौर

हाल ही में ख़तम हुए लोकसभा चुनावों के नतीजों की जाँच के बाद से ही बसपा सर्वोच्च नेता लगातार एक्शन मोड पर है। मायावती ने साफ संदेश दिया और कहा है कि पार्टी के भीतर किसी भी स्तर पर अनियंत्रण बर्दाश्त नहीं कीया जाएगा। सतवीर नागर का निष्कासन इसी कड़े रुख का हिस्सा माना जा रहा है।

संगठन को मजबूत करने की कवायद

जिला संगठन की ओर से साफ कहा गया है कि पार्टी को मजबूत करने और सच्चे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कठोर फैसले लेने जरूरी हैं। सतवीर नागर को निष्कासित किए जाने के बाद अब गौतमबुद्ध नगर यूनिट में नए सिरे से जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। वहीं, इस कार्रवाई पर सतवीर नागर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े :  20वीं मंजिल से टूटा प्लास्टर, नीचे खड़ी कार पर गिरा, एक बार फिर हाईराइज सोसाइटी सवालों के घेरे में!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »