खेल

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया-ए में एंट्री, तिलक को कप्तानी, पाकिस्तान से कब होगी भिड़ंत?

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए भारत-ए टीम घोषित हुई। वैभव सूर्यवंशी को मौका, तिलक कप्तान और रजत पाटीदार उपकप्तान बने। मुकाबला 22 नवंबर को पाकिस्तान-ए से होगा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Rising Stars Asia Cup 2026: ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय इंडिया-ए टीम चुनी है। इस टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है। वहीं, तिलक वर्मा को कप्तान और रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और तेज गेंदबाज हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र संभालेंगे।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहेंगी निगाहें

राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में होगा। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत-ए को ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप में पाकिस्तान-ए, नेपाल और यूएई भी शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान-ए के बीच 22 नवंबर को मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप-ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हांगकांग चीन की टीमें हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को होंगे, जबकि फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान-ए और 24 नवंबर को यूएई से भिड़ेगी। नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ मैच वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे, जबकि यूएई के खिलाफ मुकाबला यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में खेला जाएगा।

इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान। अब सबकी नजरें इस बात पर रहेंगी कि युवा वैभव सूर्यवंशी और टीम के दूसरे खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

ये भी पढ़ें: 52 साल का इंतजार खत्म! दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं भारतीय बेटियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »