भारत

इटावा में चार बच्चों के सामने उजड़ा परिवार, पत्नी का गाला दबाकर फरार हुआ पति

इटावा के पहलन गांव में घरेलू विवाद के बाद महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप है। वारदात के बाद पति फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है।

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरेह थाना क्षेत्र के पहलन गांव में रविवार रात घरेलू विवाद के बाद एक महिला की जान चली गई। आरोप है कि खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खाने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, पहलन गांव निवासी 35 वर्षीय शिव पूजन गुर्जर के चार बच्चे हैं। परिवार में तीन बेटियां संध्या (15), समीक्षा (12), प्रतीज्ञा (10) और आठ वर्षीय बेटा देवू है। रविवार रात करीब 11 बजे शिव पूजन और उसके पति अवधेश के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। मृतका के ससुर नाथू सिंह के अनुसार, उनका बेटा शराब के नशे में था। विवाद बढ़ने के बाद पति-पत्नी कमरे में चले गए और दरवाजे की अंदर से कुंडी लगा ली। काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई। बाद में दरवाजा खुलने पर शिव पूजन मृत अवस्था में मिली।

आरोपी पति की तलाश जारी

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सोमवार सुबह पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतका के भाई अभिलेख ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है और वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही? मृत नवजात को उठा ले गया कुत्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »