Delhi-NCR Air Quality: दिल्ली-NCR में दिवाली से पहले ही प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया है। राजधानी की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। सोमवार सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 के पार दर्ज किया गया। सबसे चिंताजनक स्थिति जहांगीरपुरी की रही, जहां AQI 420 तक पहुंच गया। इसके साथ ही दिल्ली के 34 निगरानी केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता खराब से लेकर गंभीर श्रेणी तक दर्ज की गई। 34 इलाकों में बिगड़ी हवा समीर ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाबी बाग और रोहिणी में AQI 399, अलीपुर में 382, विवेक विहार में 376, नरेला में 375 और आरके पुरम में 370 दर्ज किया गया। वहीं, सुनिया विहार में 370, पड़पड़गंज में 357, द्वारका सेक्टर-8 में 357, सिरिफोर्ट में 354 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 354 AQI रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में भी बिगड़े हालात प्रदूषण का असर राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में देखने को मिला। चांदनी चौक में AQI 361, नॉर्थ कैंपस में 359, आईटीओ में 351, ओखला फेज-2 में 350 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 349 दर्ज किया गया। इसके अलावा वजीरपुर में 322, नांगलोई में 319, उत्तम नगर में 310 और नजफगढ़ में 313 AQI रहा। हालांकि, IGI एयरपोर्ट पर AQI 294, नेहरू नगर में 289 और लोधी रोड पर 251 दर्ज किया गया, लेकिन यहां भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रही। पाबंदियों के बावजूद प्रदूषण पर लगाम नहीं दिल्ली-NCR में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नई पाबंदियां लागू की गई थीं। इसके बावजूद पहले ही दिन हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। इससे पहले बारिश के कारण 2 दिनों तक लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत मिली थी, लेकिन रविवार को हालात फिर बिगड़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक, यह इस सीजन के साथ 12 जुलाई के बाद का सबसे प्रदूषित दिन रहा। जानिए AQI की कितनी श्रेणियां होती हैं: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, AQI को छह श्रेणियों में बांटा गया है। 0-50: अच्छा 51-100: संतोषजनक 101-200: मध्यम 201-300: खराब 301-400: बहुत खराब 401-500: गंभीर जहांगीरपुरी में AQI का 420 तक पहुंचना गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है। दिवाली से पहले प्रदूषण का यह बढ़ता स्तर दिल्ली-NCR के लोगों के लिए बड़ी चिंता बन गया है। ये भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का असर! यूपी से दिल्ली तक बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, अचानक बढ़ी ठंड