Weather Report: उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश तक बारिश और तेज हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव के पीछे चक्रवात अर्नब का असर बताया जा रहा है। दिल्ली-NCR में रातभर बारिश गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। इस दौरान कई इलाकों में बादल गरजे और हल्की हवाएं चलीं। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। इसके साथ ही दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया। यूपी में काशी से मेरठ तक बदला मौसम उत्तर प्रदेश में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से गुरुवार को कई जिलों में मौसम बदल गया। काशी, अयोध्या, गोरखपुर और मेरठ समेत अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कहीं आसमान में घने बादल छाए रहे। राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में भी सुबह से बादलों का डेरा रहा। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। केदारनाथ में बर्फबारी हिमाचल प्रदेश में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पारा नीचे आ गया है। शिमला से लेकर किन्नौर के कल्पा तक तापमान में गिरावट देखने को मिली। सोलन और शिमला जैसे शहरों में भी अधिकतम तापमान प्रभावित हुआ है। उधर, उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी से पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है। खराब मौसम और बढ़ती ठंड के बावजूद श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तर भारत में मौसम के इस बदले मिजाज ने ठंड की दस्तक तेज कर दी है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने से सर्दी का असर बढ़ सकता है। ये भी पढ़ें: संसद नहीं चलने देते मॉक पार्लियामेंट चला रहे… अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना