उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा में पूर्व सांसद आरके सिन्हा का निधन, 1974 में खड़ी की थी SIS ग्रुप की नींव

नोएडा में पूर्व राज्यसभा सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन हो गया। 2014 से 2020 तक सांसद रहे सिन्हा को पटना में अंतिम विदाई दी जाएगी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida News: नोएडा से शुक्रवार को एक दुखद खबर सामने आई। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के सेक्टर-93 स्थित ओमेक्स ग्रैंड फॉरेस्ट सोसाइटी में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक छा गया। आरके सिन्हा बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने वर्ष 2014 से 2020 तक राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। राजनीति के अलावा उन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय पहचान बनाई।

1974 में रखी थी SIS ग्रुप की नींव

आरके सिन्हा ने वर्ष 1974 में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (SIS) ग्रुप की स्थापना की थी। उन्होंने निजी सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में इस संस्थान को एक बड़े कारोबारी समूह के रूप में विकसित किया। देश की सुरक्षा सेवा इंडस्ट्री में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।

पटना में होगा अंतिम विदाई का कार्यक्रम

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, अंतिम दर्शन के लिए आरके सिन्हा का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना ले जाया जाएगा। पाटलिपुत्र स्थित उनके आवास अन्नपूर्णा भवन में लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे। उनके निधन पर पार्टी नेताओं, करीबियों और शुभचिंतकों ने दुख जताया है। आरके सिन्हा का राजनीतिक सफर और SIS ग्रुप की स्थापना से जुड़ा उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »