भारत

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार, तलाश में जुटीं टीमें

बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश होने की सूचना है। पायलट समेत छह लोग सवार थे। ड्रोन से तलाश जारी, सीएम धामी ने बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Chamoli News: उत्तराखंड के जोशीमठ से हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर मारवाड़ी क्षेत्र के पास पहाड़ी पर क्रैश होने की सूचना है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और बचाव दल सक्रिय हो गए हैं।

पायलट से संपर्क नहीं

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद से हेलीकॉप्टर के पायलट से संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। विमान की सही लोकेशन और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा), पुलिस और अन्य संबंधित टीमें खोजबीन में जुटी हैं। खराब मौसम के कारण अभियान में चुनौतियां आने की आशंका है।

सीएम धामी ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखने और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए तत्काल हायर सेंटर एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बचाव दल की प्राथमिकता सभी लोगों का पता लगाना और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है।

ये भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब का असर! यूपी से दिल्ली तक बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, अचानक बढ़ी ठंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »