नोएडा

Jewar Airport: पहली कमर्शियल फ्लाइट से पहुंचे 75 दिग्गज कारोबारी परिवार

Jewar Airport: ​सीआरसी (CRC) ग्रुप ने लखनऊ से नोएडा की पहली ऐतिहासिक उड़ान का किया आयोजन; जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से रियल एस्टेट, उद्योग और पर्यटन क्षेत्र में आएगी बूम, रोजगार के खुलेंगे हजारों नए रास्ते।

Reported by India Headlines and edited by Kashish Solanki

Jewar Airport : दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। चर्चित रियल एस्टेट कंपनी ‘सीआरसी ग्रुप’ ने जेवर में निर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की ऐतिहासिक शुरुआत के मौके पर एक विशेष पहल की। ग्रुप की पहली कमर्शियल  उड़ान में देश के 75 प्रमुख और प्रतिष्ठित कारोबारी परिवारों ने लखनऊ से नोएडा की यात्रा की। यह कदम क्षेत्र में निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं के लिए एक नया अवसर मन जा रहा है।

जेवर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

इस विशिष्ट और पहली ऐतिहासिक उड़ान में देश के प्रमुख उद्यमियों, बड़े निवेशकों और व्यवसायियों ने भाग लिया, जिससे जेवर क्षेत्र को नई गति मिलेगी। आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सफलतापूर्वक स्थापना के बाद, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर क्षेत्र का पूरा विकास बहुत तेजी से होने वाला है। आने वाले समय में बेहतर हवाई कनेक्टिविटी के कारण विदेशी निवेश, व्यापार, उत्पादन, निर्यात और उद्योगों में भारी वृद्धि होगी।

रियल एस्टेट, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्रों की किस्मत चमकेगी

एयरपोर्ट के शुभारंभ, से सबसे ज़यादा फायदा रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को मिलेगा। यहा रेसिडेंशियल  कमर्शियल रिटेल और बड़े वेयरहाउसिंग परियोजनाओं की मांग में जबरदस्त तेजी से वृद्धि होगी, क्योंकि कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यह एक कॉर्पोरेट हब बन जाएगा। इसके साथ ही, घरेलू और विदेशी पर्यटकों की लगातार बढ़ती आवाजाही से पर्यटन और होटल उद्योग को भी बड़ा फायदा मिलेगा ।

सीआरसी ग्रुप के डायरेक्टर सलील कुमार का बयान: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक परिवहन केंद्र नहीं, बल्कि निवेश, रोजगार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने वाला आर्थिक इंजन साबित होगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट निवेशकों का विश्वास मजबूत करेगा और नोएडा को देश के प्रमुख व्यापारिक और रियल एस्टेट निवेश केंद्रों में शामिल करेगा।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने के साथ-साथ क्षेत्र में हजारों रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। सीआरसी ग्रुप का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ यह क्षेत्र विकास, निवेश और बेहतर संपर्क के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।

ये भी पढ़े : Noida police action: ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के नशीले पदार्थों के साथ दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »