Noida police action: उत्तर प्रदेश के नोएडा में युवाओं को नशे के जाल में फसाने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। नोएडा पुलिस और एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए नाइजीरियाई मूल के दो विदेशी नागरिकों को प्रतिबंधित मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39.27 ग्राम क्रिस्टल एमडीएमए, मेथामफेटामाइन श्रेणी के ड्रग्स, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक स्कूटी बरामद की है। रेव पार्टियों और शिक्षण संस्थानों में था नेटवर्क पकड़े गए आरोपियों से की गई शुरुआती जाच में बेहद चौंकाने वाली बाते सामने आई हैं। यह शातिर तस्कर गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बड़े और नामचीन कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के छात्रों और हाई-प्रोफाइल रेव पार्टियों में डिमांड के आधार पर ड्रग्स की सप्लाई करते थे। ये लोग सोशल मीडिया और डार्क वेब के जरिए ग्राहकों से बात करते थे ताकि कानून की नजरों से बचा जा सके । भारी मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स और सिंथेटिक नशा बरामद पुलिस ने जब आरोपियों के ठिकाने की तलाशी ली, तो वहां से भारी मात्रा में कमर्शियल क्वांटिटी की ड्रग्स बरामद हुई। जब्त किए गए नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत काफी ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने ड्रग्स के साथ-साथ गैरकानूनी कामो में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और कुछ अन्य संदिग्ध दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं। वीजा और पासपोर्ट की भी हो रही जांच पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों नाइजीरियाई नागरिकों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हे जेल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही, एलआईयू (LIU) की मदद से इनके पासपोर्ट और वीजा की मान्यता की भी जांच की जा रही है, क्योंकिअमूमन ऐसे मामलों में तस्करों के वीजा की मान्यता समाप्त हो चुकी होती है। पुलिस अब इनके स्थानीय मददगारों और मुख्य सप्लायरों का पता लगाने की कोशिश में लगी है । ये भी पढ़े : Suspicious Death: गर्ल्स हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या