Suspicious Death: दिल्ली-NCR के नोएडा से एक बहुत दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने संदिग्ध हालात में हॉस्टल की इमारत से कूदकर आत्महत्या करली । हॉस्टल परिसर में भारी शोर और चीख-पुकार के बाद लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा देखा । समूह और हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं में इस घटना से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी टीमें हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सिक्योरिटी गार्ड कोपास के अस्पताल भेज दिया , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। शव को पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का नजर आ रहा है, लेकिन सवाल यह है कि सिक्योरिटी गार्ड ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी असल वजह अभी तक पता नही चल पाई है। घटनास्थल से पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। हॉस्टल कर्मचारियों और उनके परिवारों से पूछताछ जारी है पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मृत गार्ड के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। ताकि यह साफ हो सके कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी या आत्महत्या की कोई और वजह थी, हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ये भी पढ़े : नोएडा GST ऑफिस में मीटिंग के दौरान बिगड़ी DC की तबीयत, अस्पताल में भर्ती