नोएडा

नोएडा GST ऑफिस में मीटिंग के दौरान बिगड़ी DC की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

नोएडा GST कार्यालय की समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बैठक के माहौल और व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

Reported by India Headlines and edited by Shagun Chaurasia

Noida GST Department: नोएडा के GST विभाग में शुक्रवार को हुई एक समीक्षा बैठक के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। विभाग के एक डिप्टी कमिश्नर की अचानक तबीयत बिगड़ने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर विभाग के भीतर तनाव और अधिकारियों के बीच असंतोष की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर जीएसटी कार्यालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

कठोर व्यवहार और तीखे सवाल-जवाब

कुछ अधिकारियों का आरोप है कि बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कठोर व्यवहार और तीखे सवाल-जवाब के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया था। उनका दावा है कि डिप्टी कमिश्नर लगातार अपनी बात रखने और कार्यों की प्रगति बताने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें पर्याप्त अवसर नहीं मिला। आरोप यह भी है कि बैठक में कथित रूप से कड़ी फटकार और दबाव की स्थिति बनी रही।

बैठक के दौरान माहौल तनावपूर्ण

सूत्रों के मुताबिक, संबंधित अधिकारी हाल के दिनों में कई प्रशासनिक और चुनावी ड्यूटी सहित अन्य सरकारी कार्यों में व्यस्त थे। इसी कारण कुछ कार्य लंबित थे, जिन्हें पूरा करने के लिए उन्होंने अतिरिक्त समय की मांग की थी। हालांकि बैठक के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा और इसके कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

स्वास्थ्य पहले से था खराब

दूसरी ओर, आरोपों के केंद्र में आए वरिष्ठ अधिकारी ने किसी भी प्रकार की अभद्रता या अनुचित व्यवहार से इनकार किया है। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी का स्वास्थ्य पहले से ठीक नहीं था और बैठक के दौरान उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक पूरी तरह विभागीय कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक को दूर तक घसीटा, CCTV से आरोपी वाहन की तलाश जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »