नोएडा

तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक को दूर तक घसीटा, CCTV से आरोपी वाहन की तलाश जारी

ग्रेटर नोएडा के बिसरख में तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक को टक्कर मारकर दूर तक घसीटा। बाइक क्षतिग्रस्त हुई, चालक सुरक्षित बचा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।

Reported by India Headlines and edited by Shagun Chaurasia

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बाइक को अपने साथ काफी दूर तक घसीटती चली गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान मोटरसाइकिल चालक सुरक्षित बच गया और किसी बड़े हादसे का शिकार नहीं हुआ।

तेज रफ्तार कार का कहर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मोटरसाइकिल चालक अपनी बाइक के पास खड़ा था। तभी तेज गति से आ रही एक कार ने अचानक बाइक के अगले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल कार में फंस गई और सड़क पर घिसटते हुए काफी दूर तक चली गई। इस दौरान बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार बाइक को अपने साथ घसीटते ले गया

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार बाइक को अपने साथ घसीटते हुए ले जा रही है। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग भी दंग रह गए। सूचना मिलने के बाद बिसरख थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित चालक से घटना की जानकारी ली और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस ने दी जानकारी

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वाहन चालक की पहचान होते ही उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा करने का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें: 20वीं मंजिल से टूटा प्लास्टर, नीचे खड़ी कार पर गिरा, एक बार फिर हाईराइज सोसाइटी सवालों के घेरे में!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »