Jorhat Airbase Aircraft Caches: असम के जोरहाट एयरबेस (Rowriah Air Force Station) पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान बड़ा हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान सामान्य उड़ान के बाद लैंडिंग के दौरान रनवे से हटकर एयरबेस के उबड़-खाबड़ हिस्से में उतर गया, जिसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। विमान में जोरदार धमाका हादसा एयरबेस परिसर के भीतर हुआ, जहां लैंडिंग के कुछ ही पलों बाद विमान में जोरदार धमाका हुआ और वह आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि विमान देखते ही देखते दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कैसे हुआ हादसा? सूत्रों के मुताबिक, विमान एक नियमित ऑपरेशनल उड़ान पर था। हालांकि, लैंडिंग के दौरान वह निर्धारित रनवे पर उतरने के बजाय असमान और घास वाले क्षेत्र में उतर गया, जिससे यह गंभीर दुर्घटना हुई। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। भारतीय वायुसेना ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि जोरहाट में AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। इस हादसे में विमान में सवार क्रू और अन्य सैन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वायुसेना का एक भरोसेमंद कार्गो एयरक्राफ्ट AN-32 विमान, जिसे सोवियत काल में विकसित किया गया था, भारतीय वायुसेना का एक भरोसेमंद कार्गो एयरक्राफ्ट माना जाता है। यह विशेष रूप से कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, ऊंचाई वाले क्षेत्रों और सीमित रनवे पर संचालन के लिए जाना जाता है। वर्षों से यह विमान सेना की लॉजिस्टिक सप्लाई और ऑपरेशनल मिशनों की रीढ़ रहा है, लेकिन इसके दुर्घटनाओं का इतिहास भी रहा है, जिसके चलते इसे चरणबद्ध तरीके से नए विमानों से बदलने की योजना पर काम जारी है। ये भी पढ़ें: 6 दिवसीय फ्रांस-स्लोवाकिया दौरे पर रवाना PM मोदी, क्यों खास है ये दौरा?