उत्तर प्रदेशखेल

क्या विराट कोहली को आश्रम आने के मिले थे 5 करोड़? प्रवक्ता ने जारी की सफाई

प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित आश्रम को लेकर विराट कोहली को नाम से किए गए 5 करोड़ रुपये के दावे पर अब उनकी टीम ने सफाई दी है। कोहली के प्रवक्ता ने आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया। 

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Virat Kohli 5 Crore Claim: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज की मुलाकातों को लेकर सोशल मीडिया पर 5 करोड़ रुपये का दावा चर्चा में है। अब विराट कोहली के प्रवक्ता ने इस दावे पर आधिकारिक सफाई देते हुए इसे पूरी तरह झूठा, निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।

दरअसल, दावा किया गया था कि विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। विराट के प्रवक्ता ने साफ किया कि उनकी और अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज से मुलाकातों का किसी तरह के आर्थिक लेन-देन से कोई संबंध नहीं है।

कहां से आया 5 करोड़ का दावा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दावा फलाहारी महाराज के नाम से चर्चित दिनेश शर्मा की ओर से किया गया था। उन्हें श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास का अध्यक्ष भी बताया जाता है। दावा सामने आने के बाद इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने की बात भी सामने आई थी। हालांकि, विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये दिए जाने के दावे के समर्थन में कोई विश्वसनीय तथ्य सामने नहीं आया। प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े एक शिष्य ने भी इस दावे को बेबुनियाद बताया था।

विराट कोहली के प्रवक्ता ने क्या कहा?

अब विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिनेश शर्मा के दावे को सीधे तौर पर खारिज कर दिया है। प्रवक्ता के मुताबिक, यह दावा झूठा और तथ्यात्मक रूप से गलत है। टीम ने कहा कि विराट और अनुष्का की प्रेमानंद महाराज से मुलाकातों को उनकी व्यक्तिगत आस्था और श्रद्धा के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। विराट की टीम ने मीडिया से भी अपील की है कि सार्वजनिक हस्तियों से जुड़े संवेदनशील दावों को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उनकी तथ्यात्मक जांच जरूर की जाए। फिलहाल 5 करोड़ रुपये देकर विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम बुलाने वाले दावे को विराट की टीम ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़ें: झारखंड से वृंदावन तक पहुंचा 17 वर्षीय किशोर, प्रेमानंद महाराज से दीक्षा की जिद; आश्रम ने पुलिस बुलाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »