उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

गाजियाबाद में तेज रफ्तार क्रेटा का कहर! बाइक सवार दो लोगों और छात्र को मारी टक्कर, तीन घायल

सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज रेड लाइट के पास हुआ हादसा, टक्कर के बाद भागने की कोशिश कर रहा था चालक; छात्रों और स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज की रेड लाइट के पास काले रंग की क्रेटा कार ने बाइक सवार दो लोगों और एक छात्र को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा कॉलेज के पास रेड लाइट पर हुआ। आरोप है कि तेज रफ्तार से आ रही काले रंग की क्रेटा कार ने बाइक सवार दो लोगों और सड़क पर मौजूद एक छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों लोग घायल हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

छात्र की हालत गंभीर

हादसे में घायल छात्र को गंभीर हालत में जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बाइक सवार दोनों घायलों को उपचार के लिए संतोष मेडिकल कॉलेज भेजा गया। तीनों का इलाज जारी है। उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। भागने की कोशिश में चालक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

चालक से पूछताछ जारी

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हादसे की सटीक वजह, कार की रफ्तार और चालक की भूमिका को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: दादरी के सिटी मॉल में 240 लीटर घी सीज, मिर्च पाउडर पर भी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »