भारतराजनीति

शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ और सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात ने बटोरी सुर्खियां, तस्वीरें वायरल

शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ ने सुवेंदु अधिकारी को पहनाया भगवा गमछा

Reported by Ravi and edited by Tanushka Tangar

West Bengal || Cm Yogi Adityanath || Cm Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में एक खास पल देखने को मिला, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हो रही है।

दरअसल शपथ ग्रहण के बाद जब सुवेंदु अधिकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे तो उन्होंने बाकी नेताओं की तरह हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। लेकिन सीएम योगी ने उनसे हाथ मिलाने के बजाय उन्हें एक खास उपहार दे दिया।

सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी के गले में भगवा गमछा पहनाया। भगवा गमछा मिलते ही सुवेंदु अधिकारी ने तुरंत दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया। यह दृश्य वहां मौजूद कैमरों में कैद हो गया और अब इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

समारोह में मौजूद नेताओं और समर्थकों ने इस पल को “सम्मान और संस्कार” की मिसाल बताया। सोशल मीडिया पर भी लोग इस तस्वीर को खूब शेयर कर रहे हैं और दोनों नेताओं की केमिस्ट्री की चर्चा कर रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि भाजपा के भीतर मजबूत तालमेल और सांस्कृतिक संदेश का भी प्रतीक मानी जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह में देशभर के कई बड़े नेता मौजूद रहे, लेकिन योगी आदित्यनाथ और सुवेंदु अधिकारी के बीच हुआ यह पल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »