उत्तर प्रदेश

आजम खान की गिरफ्तारी पर भावुक हुए अखिलेश यादव! BJP को दी चेतावनी, हाईकोर्ट में आज बड़ा फैसला?

आजम खान की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव भावुक हुए, बीजेपी सरकार को घेरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट में कपिल सिब्बल की दलीलों के बीच फैसले पर सबकी नजरें।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है। उन्होंने उनके खिलाफ हो रही कार्रवाई को नाइंसाफी बताते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जनता समय आने पर इसका जवाब देगी।

सत्ता के दुरुपयोग पर निशाना

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आजम खान के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। इसका जवाब उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता देगी। उन्होंने बीजेपी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता हमेशा किसी एक के पास नहीं रहती। सत्ता का इस्तेमाल जनता की भलाई के लिए होना चाहिए, न कि उसका दुरुपयोग करने के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि सब कुछ जनता समझ रही है।

31 अक्टूबर को जेल से निकलते ही ईडी ने किया था गिरफ्तार

दरअसल, आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को अक्टूबर में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद 31 अक्टूबर को आजम खान रामपुर जेल से बाहर आए, लेकिन रिहाई के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गाजियाबाद की सीबीआई अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

कपिल सिब्बल ने हाईकोर्ट में रखा पक्ष

ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजते हुए मामले पर विचार करने के निर्देश दिए थे। अब हाईकोर्ट में आजम खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पैरवी कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान उन्होंने ईडी की 31 अक्टूबर की कार्रवाई को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। हालांकि, ईडी ने इन आरोपों को खारिज किया है।

फिलहाल दोनों पक्षों के बीच कानूनी दलीलें जारी हैं। ऐसे में सबकी निगाहें हाईकोर्ट के रुख पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि आजम खान को इस मामले में क्या राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा दांव! अखिलेश के साथ सीटों पर क्या होगा फॉर्मूला?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »