Banda News: बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बांदा-फतेहपुर राजमार्ग स्थित सब्जी मंडी के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। सड़क किनारे मिला शव प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने देसी शराब ठेके से लगभग 200 मीटर दूर एक युवक को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। काफी देर तक कोई हरकत न होने पर लोगों ने तत्काल तिंदवारी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2070908011691089989 मौत पर सस्पेंस मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। आसपास मौजूद दुकानदारों का कहना है कि युवक कुछ समय पहले नशे की हालत में क्षेत्र में घूमता दिखाई दिया था। हालांकि उसकी मौत शराब के सेवन से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने दी जानकारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है और अन्य माध्यमों से भी प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत स्वाभाविक परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। ये भी पढ़ें: कार्यकारिणी बैठक में SP सांसद और विधायक आमने-सामने, जमकर हुई बहस