उत्तर प्रदेशबहराइच

बाघ ने किसान को बनाया शिकार,मवेशी चराने गया था जंगल, हुई मौत

बहराइच के कतर्नियाघाट में बाघ ने मवेशी चराने गए किसान पर हमला कर दिया। काफी तलाश के बाद जंगल की झाड़ियों से किसान का अधखाया शव बरामद हुआ, जिससे दहशत फैल गई।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich Tiger Attack: उत्तर प्रदेश में बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके में बाघ ने एक किसान को अपना निवाला बना डाला। ।मृतक मवेशी चराने गया था तभी हमलावर बाघ उसे दबोचकर झाड़ियों में ले गया। काफी तलाश के बाद मृतक का अधखाया शव बरामद हुआ है।

क्या है पूरा मामला

मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर बेझा गांव निवासी किसान दशरथ यादव (48) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए ककरहा रेंज के जंगल में गए थे। परिवार को उम्मीद थी कि वह शाम तक लौट आएंगे, लेकिन रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचे। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। करीब रात दस बजे जंगल के अंदर लगभग चार किलोमीटर दूर दशरथ यादव का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया।

वन्यजीवों का आतंक

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से लगे गांवों में पहले भी वन्यजीवों की आवाजाही की घटनाएं सामने आती रही हैं। अब दशरथ यादव की मौत के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।

जंगल में खौफ

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मूर्तिहा क्षेत्र के धर्मपुर बेझा गांव निवासी दशरथ यादव (48) शुक्रवार दोपहर मवेशी चराने जंगल गए थे। देर रात उनका अधखाया शव जंगल में मिला।
वहीं पुलिस और वन विभाग की टीम जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: आधी रात घेराबंदी, फिर चली गोलियां! 25 हजार का इनामी बदमाश अशरफ पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »