Kannauj Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस के बीच झड़प के साथ हाई वोल्टेज हंगामा हैो गया । कहां वादियों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बैक फुट पर आए, और फिर उन्होंने कांवड़ियों से माफी मांगी तो वही कोतवाल ने नौकरी छोड़ने तक की बात कांवरियों से भरे मैदान में कह दी। इसके बाद कांवरियों ने हंगामा बंद कर खुशी जताई, और फिर शहर में डीजे ना ले जाने से हैुआ विवाद, शहर में डीजे ले जाकर समाप्त हुआ। DJ को लेकर झड़प बताते चलें कि हर साल काी तारह इस साल भी हरदोई जिले के बिलग्राम और उसके आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में कांवड़िए कन्नौज के सिद्ध पीठ गौरीशंकर मंदिर में गंगाजल अर्पित करने आते हैं। जिनके लिए कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में खाने पीने से लेकर उनके सेवा सत्कार की बड़ी व्यवस्था की जाती है। इसी कांवड़िये का जत्था डीजे बजाते हुए जा रहा था जिस पर पुलिस ने शहर के अंदर डीजे ले जाने को लेकर एतराज जताया, पुलिस के एतराज पर कांवरिये नाराज हो गए और फिर पुलिस और कांवरियों के बीच डीजे ले जाने को लेकर तेज झड़प हो गई झड़प के साथ धक्का मुक्की भी हुई । अधिकारियों ने मांगी माफी इसके बाद काफी देर तक कांवरिया हाई वोल्टेज हंगामा करते रहे तो वही कांवरिया सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे। कांवड़ियों का उग्र रूप देखकर प्रशासन पैक फुट पर आया और फिर अधिकारियों ने कम्बडियों से हाथ जोड़कर माफी मांगी । एडीएम देवेंद्र ने कांवरियों संगठन के प्रमुख व्यक्ति से बात चित करते हुए पुलिस की गलती पर माफी हाथ जोड़कर मांगी। कोतवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया वहीं इस मामले ने तूल पकड़ा और मामला गर्म होते देख कांवरियों के साथ अभद्रा व्यवहार करने के आरोपी कोतवाल जितेंद्र ने कांवरियों से भरे मैदान में अपने ही इस्तीफे की घोषणा ही करदी, इतना सुनते हुए कांवरियों ने संतुष्टि जताई और अपना विरोध खत्म कर दिया। पुलिस प्रशासन के द्वारा डीजे शहर के अंदर ना लेकर जाए जान देने से शुरू हुआ यह विवाद आखिर में डीजे के शहर में जाने के बाद समाप्त हुआ इस मामले में मौके पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी पहुंचे जिन्होंने आयोजकों से बातचीत की है। ये भी पढ़ें: पत्नी से विवाद, बीमार बहन की जिम्मेदारी… लखनऊ केस में मानस की उलझी कहानी