उत्तर प्रदेशनोएडा

महागुन मीडोज सोसाइटी में सलवार-सूट पहनकर घर में घुसा चोर, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

नोएडा पुलिस ने CEIR और सर्विलांस की मदद से 225 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Mahagun Meadows Theft: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित महागुन मीडोज सोसाइटी में एक फ्लैट से दो लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। शनिवार शाम हुई इस घटना में चोर सलवार-सूट पहनकर घर में घुसा और लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सलवार-सूट में घुसा चोर

सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति काले रंग का सलवार-सूट पहने और लाल रंग के दुपट्टे से चेहरा ढके हुए फ्लैट में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। चोर ने आसानी से लॉकर तोड़ा और अलमारी में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गया। किचन में एक शीशा भी टूटा मिला। पीड़ित अभिषेक शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सेजल गोयल के साथ महागुन मीडोज सोसाइटी के टावर-बी में रहते हैं। शनिवार शाम वे अपनी बहन के घर गए थे। इसी दौरान उनकी घरेलू सहायिका ने पत्नी के मोबाइल पर फोन कर घर पर होने के संबंध में जानकारी ली थी।

13 मिनट में साफ़ किया हाथ

देर रात करीब 12 बजे दंपती जब फ्लैट पर लौटे, तो उन्हें लॉकर टूटा मिला और उसमें रखी नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि संदिग्ध शाम 7:40 बजे फ्लैट में दाखिल हुआ और 7:53 बजे बाहर निकल गया। यानी, चोर ने महज 13 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

अभिषेक शर्मा ने अपनी घरेलू सहायिका और इलेक्ट्रीशियन पर चोरी में शामिल होने का संदेह जताया है। उन्होंने नॉलेज पार्क कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि रविवार को इस मामले में शिकायत मिली है, शिकायत के आधार पर जांच कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें: नोएडा पुलिस का बड़ा कमाल! 50 लाख के 225 गुम मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »