उत्तर प्रदेशनोएडा

सड़क बनी तालाब, पानी में फंसी एंबुलेंस, लोनी के विकास पर उठे सवाल

गाजियाबाद के लोनी में बारिश के बाद सड़क पर भारी जलभराव से एंबुलेंस फंस गई। बाइक सवारों को भी पानी से गुजरना पड़ा। वायरल वीडियो ने जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी नगर पालिका के विकास के दावों की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। खन्नानगर की सड़क पर बारिश के बाद हुए जलभराव ने हालात ऐसे बना दिए कि सड़क तालाब में तब्दील नजर आई।

जलभराव में फंसी एंबुलेंस

वायरल वीडियो में सड़क पर पानी के बीच एक एंबुलेंस फंसी दिखाई दे रही है, जबकि बुलेट सवार युवक भी जलभराव के बीच से निकलने को मजबूर नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद लोग लोनी में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले भी लोनी में ऑटो पलटने की घटना का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद अब खन्नानगर की यह तस्वीर इलाके के ‘जमीनी विकास’ की हकीकत बयां करती नजर आ रही है।

प्रशासनिक दावों पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि हर साल नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले दावों का असर आखिर जमीन पर क्यों नहीं दिखाई देता? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने एक बार फिर लोनी की सड़क, जलनिकासी और बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ले नष्ट, घेवर और खोया के लिए गए नमूने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »