उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा में फर्जी दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, वर्दी और 7 आई-कार्ड बरामद

नोएडा में सेक्टर-113 पुलिस ने फर्जी दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास वर्दी, सात आई-कार्ड, दस्तावेज, कार्ड, मोबाइल और कार बरामद हुई। पुलिस जांच जारी है।

Noida News: दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों पर पुलिसकर्मी होने का प्रभाव डालने वाले एक युवक को नोएडा थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दिल्ली पुलिस की सब-इंस्पेक्टर की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र समेत कई दस्तावेज, कार्ड, मोबाइल फोन और कार बरामद की गई है।

दिल्ली पुलिस की वर्दी बरामद

पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 को थाना सेक्टर-113 पुलिस ने राहुल सिंह पुत्र तोड़ी राम को सेक्टर-117 नोएडा सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 34 वर्ष है और वह मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। वर्तमान में वह सेक्टर-117 नोएडा में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर की वर्दी, दो सफेद धातु के डीपी बैज, चार स्टार, नेम प्लेट, लाल बेल्ट, दिल्ली पुलिस का चपराश, खाकी मोजे, जूते और दिल्ली पुलिस की पी-कैप बरामद की है।

सात फर्जी आई-कार्ड बरामद

इसके अलावा आरोपी के पास से दिल्ली पुलिस के सात आई-कार्ड, कैंटीन स्मार्ट कार्ड, सात एटीएम/क्रेडिट कार्ड, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मेट्रो कार्ड और आईफोन 17 प्रो मोबाइल भी मिला है। पुलिस ने एक आई-20 कार भी बरामद की है, जिसका नंबर DL 8CAE 9608 बताया गया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों के बीच खुद को पुलिसकर्मी के तौर पर पेश करता था।

फर्जी पुलिस पहचान की जांच

वर्दी और पुलिस से जुड़े पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर वह लोगों पर पुलिसकर्मी होने का प्रभाव डालता था। हालांकि, आरोपी ने अब तक इस पहचान का इस्तेमाल कर कितने लोगों को प्रभावित या ठगी का शिकार बनाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने फर्जी पुलिस वर्दी और पहचान पत्र कब से इस्तेमाल करना शुरू किया था। साथ ही उसके संपर्कों और अब तक की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: सड़क बनी तालाब, पानी में फंसी एंबुलेंस, लोनी के विकास पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »