AAP को बड़ा झटका, Raghav Chadha ने BJP में शामिल होने का किया ऐलान
AAP में बड़ी टूट, कई राज्यसभा सांसदों के साथ चड्ढा का BJP की ओर रुख; इनमें Harbhajan Singh, Swati Maliwal सहित अन्य राज्यसभा सांसद शामिल बताए जा रहे हैं।

देश की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता Raghav Chadha ने ऐलान किया है कि वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ राज्यसभा में AAP के करीब दो-तिहाई सांसद भी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल होंगे। यह कदम AAP प्रमुख Arvind Kejriwal के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने राज्यसभा के सभापति को इस फैसले की जानकारी दे दी है। इसी के साथ उन्होंने AAP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने राजनीती की शुरूआत ईमानदारी के नाम पर की थी ,वह अब उस रास्ते से भटक चुकी है।
चड्ढा ने साफ शब्दों में कहा, “मैं 15 साल तक इस पार्टी से जुड़ा रहा, लेकिन अब यह पहले जैसी नहीं रही। आज AAP भ्रष्ट और समझौतावादी हो चुकी है। मैं गलत के साथ खड़ा नहीं रह सकता।”
उन्होंने बताया कि हरभजन सिंह , स्वाति मालिवाल , राजिंदर गुप्ता, विक्रम सहनी, अशोक मित्तल और संदीप पाठक जैसे नेता भी इस फैसले का हिस्सा हैं।
इस घटनाक्रम के बाद AAP के पास अब राज्यसभा में सिर्फ तीन सांसद बचे हैं — संत बलबीर सिंह सीचेवाल, संजय सिंह और एनडी गुप्ता।
AAP ने इस पूरे मामले को “विश्वासघात” करार दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता Sanjay Singh ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी ने चड्ढा को सब कुछ दिया, लेकिन उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब और देश की जनता इस फैसले का जवाब जरूर देगी।
सूत्रों के मुताबिक, BJP में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को केंद्र सरकार में मंत्री पद भी मिल सकता है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर यह विलय होता है, तो यह दल-बदल कानून के तहत गलत नहीं माना जाएगा क्योंकि इसमें दो-तिहाई सांसद शामिल हैं।



