खेल

5 ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस अब क्यों बन गई कमजोर टीम, क्या खत्म हो गया टीम का गोल्डन एरा

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर टूटा संकट, IPL 2026 में शर्मनाक रिकॉर्ड्स ने बढ़ाई टीम की मुश्किलें

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

IPL 2026 || Mumbai Indians || Mumbai Indians Performance || IPL Playoffs 2026 || Cricket News: कभी IPL की सबसे खतरनाक और सफल टीम मानी जाने वाली मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। 5 बार ट्रॉफी जीतने वाली यह टीम इस बार प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली शुरुआती टीमों में शामिल हो गई।

टूटे सभी रिकॉर्ड्स

मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार साल 2020 में IPL का खिताब जीता था। इसके बाद 2021 से लेकर 2026 तक लगातार 6 सीजन गुजर गए, लेकिन टीम एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी। यह पहली बार है जब मुंबई को इतने लंबे समय तक खिताब का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे पहले टीम ने 2008 से 2012 तक 5 सीजन तक ट्रॉफी नहीं जीती थी, लेकिन अब वो रिकॉर्ड भी टूट चुका है।

ट्रॉफी का सूखा नहीं हो रहा खत्म

सिर्फ ट्रॉफी का सूखा ही नहीं, इस सीजन मुंबई इंडियंस ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाए। IPL इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दोनों के खिलाफ एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 23 अप्रैल को मुंबई को 103 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से शिकस्त दी। वहीं RCB ने भी दोनों मैचों में मुंबई को हराया। पहले मुकाबले में 18 रन और दूसरे मैच में 2 विकेट से हार ने टीम की कमजोरियों को पूरी तरह उजागर कर दिया।

पूरे सीजन में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों दबाव में नजर आईं। लगातार हार और खराब प्रदर्शन ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या IPL की सबसे सफल टीम अब बदलाव के दौर में प्रवेश कर चुकी है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »