उत्तर प्रदेशराजनीति

अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं CM योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव ने दी चुनौती

अयोध्या में सपा प्रत्याशी पवन पांडेय की कथा में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी को चुनोती दे डाली। अखिलेश ने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर अयोध्या को लेकर इतना ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़ें।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Akhilesh-Yogi challenge: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। अखिलेश यादव गुरुवार को सपा नेता और अयोध्या से पार्टी प्रत्याशी तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अयोध्या को लेकर अपने दावों को लेकर इतने आश्वस्त हैं, तो उन्हें खुद यहां से चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में सपा के प्रत्याशी की घोषणा के बाद भाजपा लगातार सर्वे करा रही है और उनके मुताबिक पार्टी को यहां नया प्रत्याशी नहीं मिल रहा है।

‘जनता दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी’

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या की जनता चुनाव में सब कुछ स्पष्ट कर देगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में जनता जवाब देगी। उन्होंने सत्ता की एजेंसियों और अधिकारियों के इस्तेमाल को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कृष्ण के सुदर्शन चक्र का उदाहरण देते हुए कहा कि शक्ति का इस्तेमाल सज्जनों की रक्षा और न्याय के लिए होना चाहिए, भय पैदा करने के लिए नहीं।

अयोध्या के विकास और महिलाओं को ₹40 हजार देने का वादा

अखिलेश यादव ने सपा सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने के अपने चुनावी वादे को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर अयोध्या के विकास को गति दी जाएगी और विकास का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या की पहचान को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए उनकी पार्टी सरकार बनने पर जरूरी कदम उठाएगी।

अयोध्या से पवन पांडेय सपा के प्रत्याशी

सपा ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अयोध्या सीट से तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अखिलेश यादव का उनके धार्मिक आयोजन में पहुंचना ऐसे समय हुआ है, जब यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

ये भी पढ़ें: अमेठी में सियासी हलचल! राकेश प्रताप सिंह 14 अक्टूबर को BJP में होंगे शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »