अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी शुरू! 5 हजार से ज्यादा वालंटियर जुटे, राम की पैड़ी पर सजने लगी दीपों की कतारें

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज! राम की पैड़ी पर पांच हजार से अधिक वालंटियर जुटे, 35 घाटों पर दीये सजाने का काम शुरू।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Ayodhya Deepotsav 2026: रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राम की पैड़ी के घाटों को दीपों से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार को अवध विश्वविद्यालय के पांच हजार से अधिक वालंटियर इस काम में जुटे नजर आए। पहले दिन एक से लेकर 35 नंबर घाट तक दीये सजाए गए। इसके साथ ही चौक पूर्णा की आकर्षक डिजाइन भी तैयार कर ली गई है।

घाटों पर दीप सजाने की तैयारी

दीपोत्सव की तैयारियों के लिए वालंटियर को अलग-अलग टीमों में बांटा गया है। प्रत्येक टीम को निश्चित घाटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी टीमें घाटों की सीढ़ियों पर दीपों की कतारें बनाने और उन्हें व्यवस्थित तरीके से लगाने में जुटी हैं।

पहली बार दीपोत्सव का हिस्सा बने विद्यार्थी

आयोजन के दौरान कई ऐसे विद्यार्थी भी शामिल हुए, जिन्होंने अब तक दीपोत्सव को सिर्फ टीवी और अखबारों में देखा था। पहली बार इस भव्य आयोजन की तैयारियों में हिस्सा लेकर वे काफी उत्साहित हैं। नोडल प्रभारी एसएस मिश्रा ने बताया कि वालंटियर को अलग-अलग टोलियों में जिम्मेदारी दी गई है, ताकि घाटों पर दीप सजाने का काम व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।

जगमगाएगी पूरी रामनगरी

राम की पैड़ी पर शुरू हुई इन तैयारियों के बीच अब सभी की निगाहें उस भव्य दीपोत्सव पर टिकी हैं, जब रोशनी से जगमगाती रामनगरी एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »