उत्तर प्रदेशनोएडा

धनतेरस-दिवाली पर नोएडा में ट्रैफिक का बड़ा प्लान! 5 से 8 नवंबर तक इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

धनतेरस-दिवाली पर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू! 5 से 8 नवंबर तक सेक्टर-18 समेत प्रमुख बाजारों के रास्ते बदलेंगे। निकलने से पहले रूट जरूर जानें।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida Traffic Advisory: धनतेरस और दीपावली पर खरीदारी के लिए बाजारों और शॉपिंग मॉल में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की यातायात पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी और डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान सेक्टर-18, अट्टा मार्केट समेत प्रमुख बाजारों के आसपास जरूरत के मुताबिक वाहनों के रास्ते बदले जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जाम से बचने के लिए निजी वाहनों के बजाय मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। साथ ही गाड़ियों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

सेक्टर-18 और अट्टा मार्केट जाने वालों के लिए बदलेगा रास्ता

त्योहारी खरीदारी के दौरान सेक्टर-18 और अट्टा मार्केट में भीड़ बढ़ने पर ये डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं-

  • अट्टापीर से अट्टा चौक जाने वाले वाहन: अट्टापीर से बाएं मुड़कर राय रेजिडेंसी चौक पहुंचेंगे। यहां से दाएं मुड़कर कैम्ब्रिज स्कूल के सामने एलिवेटेड रोड के नीचे यू-टर्न लेकर सेक्टर-28 कार मार्केट के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  • अट्टा चौक से अट्टापीर जाने वाले वाहन: अट्टा चौक से बाएं मुड़कर जीआईपी मॉल के सामने से फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न लेंगे। इसके बाद डीएलएफ और सेंटर स्टेज मॉल की ओर से आगे बढ़ सकेंगे।
  • फिल्मसिटी फ्लाईओवर और गुरुद्वारे से सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन जाने वाले वाहन: इन्हें सेक्टर-18 अंडरपास के रास्ते भेजा जाएगा।

मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी पाबंदी

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मालवाहक वाहनों पर भी प्रतिबंध लागू रहेंगे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री पहले जारी आदेशों के अनुसार प्रभावी रहेगी। वहीं, दादरी कस्बे में लुहारली टोल से एनटीपीसी तिराहे तक मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जरूरत पड़ने पर रेलवे रोड के ट्रैफिक को रेलवे फ्लाईओवर से पूर्व बाईपास तिराहा होते हुए एनटीपीसी तिराहे की ओर भेजा जाएगा।

सड़क पर पार्किंग करने पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने साफ किया है कि बाजारों और मॉल के आसपास सार्वजनिक सड़कों पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की परेशानी या जाम की सूचना देने के लिए नागरिक ट्रैफिक हेल्पलाइन 9971009001, व्हाट्सएप नंबर 7065100100 और सोशल मीडिया हैंडल @noidatraffic पर संपर्क कर सकते हैं। त्योहारों के दौरान घर से निकलने से पहले वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे बदले हुए रूट और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी जरूर हासिल कर लें।

ये भी पढ़ें: बैंक में चपरासी, लेकिन खेल करोड़ों का! B.Tech पास दीपांशी पर ग्राहकों के खातों में हेराफेरी का खुला राज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »