गाजियाबाद कैश वैन लूट में बड़ा खुलासा, पुलिस ने दबोचे दो बदमाश, करोड़ों की साजिश के पीछे अभी चार फरार
गाजियाबाद कैश वैन लूट में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो गिरफ्तार, चार बदमाश अब भी फरार
Ghaziabad News || Cash Van Loot || Crossing Republic Police || UP Crime News: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज कैश वैन लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 8 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही लूट में इस्तेमाल की गई बलेनो कार, एक तमंचा 315 बोर और एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।
50 हजार रुपये का इनामी बदमाश
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इस वारदात में उनके अलावा चार अन्य साथी भी शामिल थे, जो अभी फरार हैं। बताया जा रहा है कि कैश वैन से करीब 25 लाख रुपये की लूट की गई थी। फिलहाल पुलिस केवल आंशिक रकम ही बरामद कर सकी है। घटना के खुलासे के बाद पुलिस विभाग ने स्वाट टीम गाजियाबाद और क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस को 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस हाईप्रोफाइल लूटकांड ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बाकी रकम कब तक बरामद होती है और फरार चार बदमाश पुलिस के हत्थे कब चढ़ते हैं।
ये भी पढ़ें: तेज रोशनी बनी मौत की वजह, सड़क हादसे में भाजपा बूथ अध्यक्ष की दर्दनाक मौत, बेटा घायल



