दिल्ली-नोएडा सफर होगा आसान, NMRC ने तेज की नई मेट्रो लाइन की तैयारी, जल्द शुरू होगा काम
नोएडा मेट्रो विस्तार परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। बॉटनिकल गार्डन और बोड़ाकी तक नई लाइन के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे।
Noida Metro Expansion || NMRC News || Botanical Garden Metro || Aqua Line Extension: दिल्ली-NCR में सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो विस्तार परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन और ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी रेलवे स्टेशन तक नई मेट्रो लाइन बिछाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, NMRC अगले एक सप्ताह के भीतर दोनों परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी कर सकता है। यदि पहली ही प्रक्रिया में निर्माण एजेंसी का चयन हो जाता है, तो दिवाली 2026 के आसपास निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
नोएडा-दिल्ली के बीच यात्रा होगी आसान
सबसे बड़ी परियोजना सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक प्रस्तावित 11.56 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन है। इस रूट पर 8 नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे नोएडा और दिल्ली के बीच यात्रा और भी आसान हो जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 2254 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। माना जा रहा है कि इस विस्तार से लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और सड़क पर ट्रैफिक दबाव भी कम होगा।
अब दिल्ली-नोएडा का सफर होगा और भी स्मूद !
NMRC जल्द शुरू करने जा रहा है नई मेट्रो लाइन का काम।
बॉटनिकल गार्डन से बोड़ाकी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, घटेगा ट्रैफिक का झंझट!
पूरी खबर 👇https://t.co/k1kIXG55Xx#Noida #DelhiMetro #NMRC #DelhiNCR #Indiaheadlinestv pic.twitter.com/YAWKpFz9mH
— INDIA HEADLINES TV (@INDIAHEADLINEST) May 13, 2026
नोएडा-ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी
इसके अलावा ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी रेलवे स्टेशन तक 2.6 किलोमीटर लंबी दूसरी मेट्रो लाइन भी तैयार की जाएगी। इस रूट पर दो नए स्टेशन प्रस्तावित हैं और परियोजना की अनुमानित लागत करीब 416 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मेट्रो विस्तार की इन योजनाओं को नोएडा-ग्रेटर नोएडा की भविष्य की कनेक्टिविटी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: नोएडा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब QR कोड स्कैन करते ही दर्ज होगी शिकायत



