भारत

दिल्ली में लागू हुआ नया फॉर्मूला, CM रेखा गुप्ता के 5 फैसलों से बदल जाएगा कामकाज और ट्रैफिक सिस्टम

Rekha Gupta सरकार ने ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा अभियान शुरू किया। 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, नई गाड़ियों पर रोक, मंत्रियों की विदेश यात्रा बंद और सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष बस सेवा जैसे कई बड़े फैसले लागू किए गए हैं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Delhi Govt || Work From Home || Fuel Saving Delhi || Delhi Environmental Policy: रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी में ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण और सरकारी खर्च घटाने के लिए कई बड़े फैसले लागू किए हैं। ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के तहत शुरू किए गए ये कदम अब सीधे सरकारी कर्मचारियों, मंत्रियों और दफ्तरों की कार्यशैली पर असर डालेंगे।

हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम

सरकार ने साफ कर दिया है कि अगले 6 महीने तक कोई नई सरकारी गाड़ी नहीं खरीदी जाएगी। साथ ही सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक कम हो और पेट्रोल-डीजल की बचत हो सके। कर्मचारियों को हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी दी जाएगी। माना जा रहा है कि इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और प्रदूषण पर भी असर पड़ेगा।

मंत्रियों के विदेशी दौरों पर रोक

दिल्ली सरकार ने मंत्रियों के विदेशी दौरों पर भी रोक लगाने का फैसला लिया है। अगले एक साल तक कोई भी मंत्री विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा। वहीं कर्मचारियों के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की तैयारी है, ताकि निजी वाहनों की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिले।

देशहित से जुड़ा अभियान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे सिर्फ सरकारी आदेश नहीं, बल्कि देशहित से जुड़ा अभियान बताया है। सरकार ने जनता से भी ‘नो व्हीकल डे’ मनाने, बिजली बचाने और ईंधन की खपत कम करने की अपील की है। आने वाले दिनों में दिल्ली में ऊर्जा बचत और ट्रांसपोर्ट से जुड़े कई और सख्त कदम देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: SIR Phase 3: EC का बड़ा फैसला, 19 राज्यों-UT में चलेगा तीसरे चरण का SIR अभियान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »