Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 240 ग्राम डोडा छिलका और दिल्ली से चोरी की गई एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद बाइक दिल्ली में दर्ज चोरी के एक मामले से जुड़ी है। क्या है पूरा मामला यह कार्रवाई 29 जून की रात थाना सुभाषनगर पुलिस ने बीडीए गेट से मिलक रौंधी मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोका और तलाशी ली। जांच में अरमान उर्फ साहिल के पास से 6 किलो 890 ग्राम तथा साबिर हुसैन के पास से 6 किलो 350 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2072198437974728740 उत्तराखंड सप्लाई कनेक्शन पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशीले पदार्थों की खेप उत्तराखंड में सप्लाई करने ले जा रहे थे। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी बरेली के करेली क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, साबिर हुसैन के खिलाफ पहले से आपराधिक मामला भी दर्ज है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन के नेतृत्व में की गई। रिपोर्ट- दीपक कुमार ये भी पढ़ें: देर रात पुलिस-बदमाश आमने-सामने, मुठभेड़ में दो घायल, छह आरोपी गिरफ्तार