Hardoi Rain Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया।दरअसल मंगलवार को बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार के पांच लोग चारपाई पर सो रहे थे।मकान के मलबे में दबकर दंपति समेत तीन मासूम बच्चे घायल हो गए। मलबे में दबा परिवार मकान गिरने की आवाज सुनकर महबूब के भाई रज्जाक और आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने परिवार के मुखिया महबूब अली को मृत घोषित कर दिया।बाकी अन्य का उपचार किया जा रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है घर परिवार का था सहारा हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के बंदरहिया बंजारन पुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय महबूब अली अपनी 30 वर्षीय पत्नी नफीसा, पांच वर्षीय बेटे रजा हुसैन,तीन वर्षीय बेटी खेरुनिशा और 18 माह की बेटी निशा के साथ कच्चे मकान में रहते थे। महबूब फेरी लगाकर चूड़ियां बेचते थे और इसी से परिवार का भरण पोषण करते थे उनके पास पक्का मकान नहीं था उनका यह घर परिवार का सहारा था जिससे महबूब पत्नी और बच्चों के साथ जिंदगी गुजार रहे थे वहीं बीती रात परिवार के सभी सदस्य मकान के अंदर चारपाई पर सो रहे थे। बारिश में मकान ढहा लगातार हो रही बारिश के चलते अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा और सभी लोग मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर उनके भाई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।इसके बाद सभी घायलों को हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पत्नी-बच्चों का इलाज जारी वहां डॉक्टरों ने महबूब अली को मृत घोषित कर दिया,जबकि उनकी पत्नी नफीसा और तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।लगातार बारिश के बीच हुए इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है। ये भी पढ़ें: अवैध डेयरी हटाने पहुंची टीम पर पथराव और हमला, पुलिसकर्मी का गला दबाने की कोशिश