Bareilly News: उत्तर प्रदेश में बरेली के बहेड़ी कस्बे में पुलिस ने नामी ब्रांडों के नाम और लोगो का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर नकली कपड़े तैयार करने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है। शेखुपुर मोहल्ले में दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में टी-शर्ट, लोअर, ब्रांडेड लेबल, ब्रांडिंग सामग्री और सिलाई मशीनें बरामद की गईं। दो ठिकानों पर हुई कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, मुंबई निवासी विनायक घनश्याम बुलवाइकर विभिन्न कंपनियों के नकली उत्पादों की जांच के लिए अधिकृत प्रतिनिधि हैं। उनकी शिकायत के आधार पर 15 अगस्त को पुलिस टीम ने शेखुपुर मोहल्ले में कार्रवाई की। जांच के दौरान दोनों स्थानों पर कथित रूप से नामी ब्रांडों की नकल कर कपड़े तैयार किए जाने की बात सामने आई। दो ठिकानों पर छापा वार्ड नंबर 24 स्थित एक कारखाने से करीब 505 सीके, 501 टॉमी हिलफिगर, 400 अंडर आर्मर और 400 ह्यूगो बॉस की टी-शर्ट बरामद होने का दावा किया गया है। यहां से सिलाई मशीनें भी मिलीं। पुलिस ने कारखाने के संचालन में मोहम्मद साजिद खान का नाम सामने आने की बात कही है। इसके बाद वार्ड नंबर 25 स्थित इरशाद ट्रेडर्स पर छापा मारा गया। यहां से करीब 220 अंडर आर्मर लोअर, 720 ह्यूगो बॉस टी-शर्ट और 1024 बॉस लेबल** समेत अन्य ब्रांडिंग सामग्री बरामद होने की जानकारी एफआईआर में दी गई है। सोशल मीडिया से बिक्री का आरोप शिकायत में आरोप है कि इन कपड़ों को सोशल मीडिया के जरिए असली ब्रांड का उत्पाद बताकर प्रचारित और बेचने की कोशिश की जाती थी। संबंधित कंपनियों की ओर से इनके निर्माण या बिक्री की अनुमति नहीं होने की बात भी कही गई है। बहेड़ी थाने में मोहम्मद साजिद खान, शाने आलम और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह को सौंपी गई है। ये भी पढ़ें: बरेली में आधी रात बुलडोजर एक्शन! वकीलों के बैवेध चैंबर ध्वस्त, कॉलोनी गेट भी टूटा